थलपति विजय की पत्नी ने दी तलाक की अर्जी, संगीता ने लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप, 2 साल से रह रहे अलग एक्टर और राजनेता थलपति विजय का तलाक हो रहा है। उनकी पत्नी संगीता ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दी है और पति पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया है। दोनों ने 1999 में शादी की थी।

थलपति विजय जहां ‘जन नायकन’ अपनी आखिरी फिल्म की रिलीज को लेकर परेशान थे। वहीं, अब उनकी पत्नी संगीता ने तलाक फाइल कर दिया है। उन्होंने अभिनेता और राजनेता पर धोखा देने का आरोप लगाया है। वह 27 साल के इस रिश्ते को खत्म करना चाहती हैं। इनके दो बच्चे जेशन संजय और दिव्य शशा हैं। थलपति विजय पर एक्स्ट्रा मैरिटल का आरोप लगाया गया है।
थलपति विजय और संगीता कि शादी के अब 27 साल हूए है। उनकि शादी अगस्त 1999 में शादी की थी लेकिन अब 27 साल बाद पत्नी ने आरोप लगाया कि एक्टर का एक एक्ट्रेस के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था। संगीता को इस बारे में उन्हें 2021 में पता चला था कि उनके पति किसी एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप में थे। याचिका में बताया गया है कि विजय ने इस रिश्ते को खत्म करने की बात कही थी लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया और इसे जारी रखा और इसका उन्हें कोई पछतावा भी नहीं।
थलपति विजय का हो रहा तलाक!
दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार C. Joseph Vijay, जिन्हें फैंस थलपति विजय के नाम से जानते हैं, इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। खबर है कि उनकी पत्नी संगीता ने तलाक की अर्जी दाखिल कर दी है। यह मामला अब कोर्ट तक पहुंच चुका है, जिससे अभिनेता की पर्सनल लाइफ चर्चा का विषय बन गई है।
संगीता ने स्पेशल मैरिज एक्ट, 1954 की धारा 27(1)(a) के तहत तलाक की याचिका दायर की है। इस कानून के अनुसार, पति या पत्नी में से कोई भी वैवाहिक विवाद की स्थिति में अदालत में तलाक की मांग कर सकता है। बताया जा रहा है कि उन्होंने चेन्नई के नजदीक स्थित जिला अदालत में यह याचिका दाखिल की है।
साल 2026 विजय के लिए कुछ खास अच्छा साबित होता नजर नहीं आ रहा है। पहले उनकी फिल्म Jana Nayagan की रिलीज को लेकर परेशानियां सामने आईं और फिल्म की रिलीज टालनी पड़ी। यह मामला भी अदालत तक पहुंच गया था। अब उनकी शादीशुदा जिंदगी में आई दरार की खबर ने उनके फैंस को चौंका दिया है। लगातार आ रही इन कानूनी और निजी चुनौतियों के कारण यह साल अभिनेता के लिए मुश्किल भरा माना जा रहा है।
दो साल से अलग रह रहे हैं विजय और संगीता
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, थलपति विजय और उनकी पत्नी संगीता पिछले दो वर्षों से एक साथ नहीं रह रहे हैं। ‘Cinema Vikatan’ की रिपोर्ट में बताया गया है कि संगीता ने अपनी तलाक याचिका में यह कहा है कि उनके और विजय के बीच लंबे समय से दूरी बनी हुई है। इसी वजह को आधार बनाकर उन्होंने अदालत में तलाक की अर्जी दाखिल की है।
यह मामला चेंगलपट्टू फैमिली वेलफेयर कोर्ट में दायर किया गया है। कोर्ट ने इस केस की अगली सुनवाई 20 अप्रैल को तय की है। उस दिन दोनों पक्षों के अदालत में उपस्थित रहने की संभावना जताई जा रही है। अब सभी की नजर आने वाली सुनवाई पर टिकी हुई है, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया तय होगी।
रिटायरमेंट से पहले मुश्किल में फंसी ‘जन नायकन’
थलपति विजय की फिल्म Jana Nayagan इन दिनों चर्चा में है, लेकिन वजह अच्छी नहीं है। यह फिल्म उनकी आखिरी फिल्म बताई जा रही थी, क्योंकि विजय ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि वह तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 से पहले एक्टिंग छोड़ देंगे। फैंस इस फिल्म को खास मान रहे थे, क्योंकि इसके बाद वह फिल्मों में नजर नहीं आने वाले थे। लेकिन रिलीज से पहले ही फिल्म कुछ कानूनी अड़चनों में फंस गई और मामला कोर्ट तक पहुंच गया।
रिटायरमेंट की तैयारी कर रहे विजय को अब कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इससे उनके फैंस भी हैरान हैं। विजय का कहना है कि वह अब पूरी तरह राजनीति पर ध्यान देना चाहते हैं। उनका मानना है कि वह जनता की सेवा करके समाज में बदलाव लाना चाहते हैं।
विजय ने साल 2014 में अपनी राजनीतिक पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) की स्थापना की थी। अब वह इसी पार्टी को मजबूत बनाने और राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने की योजना बना रहे हैं। यही कारण है कि वह फिल्मों से दूरी बनाकर अपने नए राजनीतिक सफर की शुरुआत करना चाहते हैं।